फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 प्रत्याशियों ने तीन विधानसभा क्षेत्रों से किया नामांकन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव का नामांकन पत्र भरते बनवारी लाल - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी, बावल व कोसली विधानसभा क्षेत्र के लिए वीरवार को 11 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। नामांकन दाखिल करने वालों में रेवाड़ी से कांग्रेस के यादुवेंद्र सिंह, चिरंजीव राय व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, भाजपा के डॉ. बनवारी लाल आदि रहे। आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के प्रस्तावक व तय तादाद में समर्थकों को ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि वीरवार को रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से चिंरजीव राव व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने नामांकन पत्र दर्ज किया है। स्वराज इंडिया पार्टीं की प्रत्याशी मसानी निवासी मंजू बाला ने भी अपना पर्चा भरा। इसके अलावा कोसली विधानसभा क्षेत्र के लिए जखाला निवासी बसपा प्रत्याशी अजीत सिंह, कांग्रेस पार्टी से रामपुरा निवासी यादुवेंद्र सिंह व अंजनी सिंह, स्वराज इंडिया पार्टी से सेक्टर-3 निवासी धर्मपाल व कोसली निवासी तेजपाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है।
बावल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल निवासी बावल, बसपा के मछेन्द्र राय निवासी गांव खिजूरी तथा स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में हरिनगर निवासी राकेश कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किए है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्याशी अथवा उसके प्रस्तावक द्वारा संबंधित निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में आरओ या एआरओ के पास नामांकन पत्र जमा करवाया जा सकता है। 4 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। नामांकन प्रात: 11 से सायं 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की छंटनी 5 अक्तूबर को सुबह 11 बजे की जाएगी। प्रत्याशी या उसके द्वारा लिखित रूप में प्राधिकृत प्रस्तावक अथवा उसके एजेंट द्वारा 7 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे से पहले नामांकन वापस लिया जा सकता है। शेष प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे तथा 21 अक्तूबर को सुबह 7 से सायं 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें