मुख्य अतिथि महंत सुमित गिरी महाराज और प्रसिद्ध गोरक्षक मोनू मानेसर को गौमाता का चित्र भेंट करते
कुंड। गोसेवक नीरज यादव और राहुल यादव (मनेठी) के जन्मदिन पर कुंड बस स्टैंड स्थित एक गार्डन में लगे विशाल रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर में 107 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस दौरान मरीजों की जांच की गई। मुख्य अतिथि महंत सुमित गिरी महाराज और गोरक्षक मोनू मानेसर रहे। शिविर में रक्तदान के साथ स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।