रेवाड़ी। खेल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2026-27 की ओपन कैटेगरी पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर 11 खेलों के ट्रायल करवाए गए, जिनमें करीब 1040 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
खेल विभाग की ओर से जारी विवरण के अनुसार सोमवार को एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, फुटबॉल, तलवारबाजी, खो-खो, कुश्ती, टेबल टेनिस, जूडो, वुशु, हैंडबॉल और हॉकी के ट्रायल हुए। सभी खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
ट्रायल में एथलेटिक्स में सबसे अधिक 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वॉलीबॉल और खो-खो में 150-150 खिलाड़ी पहुंचे। हैंडबॉल में 130, वुशु में 110 और फुटबॉल में 85 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
हॉकी में 70, टेबल टेनिस में 60 और कुश्ती में 43 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। जूडो में 25 और तलवारबाजी में 17 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
डीएसओ मनोज ने बताया कि खेल महाकुंभ के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलता है। जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विभाग की ओर से 13 अक्तूबर को भी ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ट्रायल में भाग लेने का अवसर दिया जा रहा है।
खेल महाकुंभ के लिए आयोजित ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : विभाग