फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 102 विद्यार्थियों को मेले में मिला रोजगार

Fri, 23 Jan 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रोजगार मेेले में जुटी विद्या​र्थियों की भीड़। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्थानीय राजकीय आईटीआई में प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 102 विद्यार्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में कुल 20 कंपनी रेवाड़ी, बावल, धारूहेड़ा, मानेसर, गुरुग्राम की शामिल रही।
विज्ञापन

अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट ऑफिसर प्रदीप यादव ने बताया कि आईटीआई की अप्रेंटिसशिप व प्लेसमेंट ब्रांच की ओर से समय-समय पर इस प्रकार के रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। इसी पहल से जिले के 102 बच्चों को एक दिन में रोजगार दिलाया गया।
आगे भी इस तरह के मेले के आयोजन करके जिले के ज्यादा के ज्यादा बच्चों को रोजगार दिलाने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि जितने छात्र-छात्राएं रोजगार मेला में चयनित हुए हैं उन सभी को इसी सप्ताह ज्वाइनिंग लेटर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें