फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के लिए 475 कर्मचारियों को 20 को देंगे प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जिला प्रशासन के सामने मतगणना की परीक्षा है। 23 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। जिला में तीन विधानसभाओं की मतगणना के लिए दो स्थल बनाए गए हैं। राजकीय कन्या महाविद्यालय और जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतगणना होगी।
मतगणना के लिए कर्मचारियों की ड्यूूटी इसी सप्ताह लगा दी जाएगी। 20 मई को चुनाव ड्यूटी के लिए नियुक्त कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन सभी कर्मचारियों को चुनाव आयोग की ओर से पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। मतगणना के लिए बैंक कर्मियों की ड्यूटी प्राथमिकता के आधार पर लगाई जाएगी। इसके अलावा गणित के शिक्षकों, कॉमर्स के टीचर्स को भी लगाया जाएगा। जानकारी के अनुसार तीनों विधानसभा के लिए करीब 475 कर्मचारियों को लगाया जाएगा। इसके अलावा करीब दस प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व में रखे जाएंगे। जरूरत पड़ने पर रिजर्व कर्मचारियों को बुलाया जाएगा। मतगणना के लिए दो केंद्र राजकीय कन्या कॉलेज में बनाए गए हैं। यहां रेवाड़ी व बावल विधानसभा की गणना की जाएगी। यह दोनों विधासन सभा क्षेत्र गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं। जिले की तीसरी विधानसभा कोसली रोहतक लोकसभा के दायरे में आती है। इस विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में की जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अनुसार 23 मई को सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। वोटिंग में ड्यूटी वाले कर्मियों को सुबह 7 बजे पहुंचना होगा। पहले चरण में पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती की जाएगी। इसके बाद ईवीएम मशीनों को खोला जाएगा।
विज्ञापन

मतगणना की प्रक्रिया दोपहर बाद दो बजे तक पूरी होने की संभावना है। चरण अनुसार मतगणना की जाएगी। वीवीपैट की पर्चियों का मिलान करने में समय लगेगा। इस कारण रिजल्ट में कुछ देरी होने की संभावना है। दो बजे तक गिनती पूरा होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें