अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिला खजाना अधिकारी रेवाड़ी एसवी लांबा ने बताया कि जिला के ऐसे पेंशनभोगी जो जिला खजाना कार्यालय रेवाड़ी से पेंशन प्राप्त कर रहे हैं और आयकर दाता है, उनको दस्तावेज जमा कराने होंगे। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी पेंशनभोगी अपने आयकर बचत संबंधी संपूर्ण दस्तावेज 25 जनवरी तक खजाना कार्यालय में आकर जमा करवाएं। ताकि उनकी पेंशन में से आयकर नहीं काटा जाए। उन्होंने बताया कि निर्धारित समयावधि के उपरांत प्राप्त होने वाले दस्तावेजों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।