फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर में बैठक का आयोजन----------27

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में पिछले तीन माह से सीएम के दौरे को लेकर चल रही इंतजार की घड़ियां अब पूरी हो गई हैं। लगातार दो बार मुख्यमंत्री का दौरा रद्द होने के बाद तीसरी बार मुख्यमंत्री का दौरे का शेड्यूल बना है। मुख्यमंत्री 21 दिसंबर को शहर के दौरे पर आ रहे हैं और शहर में रोड-शो करने के साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन के साथ भाजपा पदाधिकारियों की भी तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शनिवार को विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास की अध्यक्षता में गढ़ी बोलनी रोड स्थित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मौजूद रहे कार्यकर्ताओं ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 21 दिसंबर को किए जाने वाले रोड शो का लेकर विचार विमर्श किया गया। विधायक कापड़ीवास ने बताया कि 21 दिसंबर को मुख्यमंत्री रोड शो के साथ-साथ जिला की जनता से रूबरू होंगे। अध्यक्ष पालीवाल ने कहा आगामी दिनों में एक अन्य बैठक का आयोजन कर रोड शो के मार्ग व अन्य व्यवस्थाओं की सभी जिम्मेदारियां पार्टी के कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता राव शिव रतन सिंह, अशोक जोशी, मनीष यादव, मुकेश कपड़ीवास, विजय तोंगड, शिवकांत शर्मा, जयवीर योगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें