फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहड़ में शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सदर थाना क्षेत्र के गांव फदनी के जोहड़ में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जोहड़ में शव बरामद होने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के गांव फदनी में स्थित जोहड़ में शुक्रवार को ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव तैरता देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक के शरीर पर केवल पेंट व बनियान है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। बताया गया है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान है, जिससे हत्या का संदेह जताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें