अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में वीरवार को जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से रेवाड़ी खंड की नेशनल चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि जिला बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष रेखा शर्मा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। यह प्रतियोगिता चार ग्रुपों में आयोजित की गई। रेड ग्रुप में रावमावि जाड़रा की छात्रा नेहा ने प्रथम, आरपीएस स्कूल की एकता ने द्वितीय, ऋषि स्कूल जौनावास की रक्षिता ने तृतीय व यूरो स्कूल के नीरज व प्रयास स्कूल के सुनील व उमेश को सांत्वना पुरस्कार मिला, ग्रीन ग्रुप में आरबीएस स्कूल की छात्रा कृतिका प्रथम, आरपी की जानवी द्वितीय, डीपीएस की रिधि ने तृतीय तथा राज इंटरनेशनल स्कूल की भूमिका, रोजलैंड स्कूल की संगीता व जीपीएस जाड़रा की तानिया को सांत्वना पुरस्कार मिला। व्हाईट ग्रुप में आरपीएस की मुस्कान प्रथम, केरला स्कूल का छात्र तुषार शर्मा द्विती, सैनी स्कूल का छात्र कपिल तृतीय तथा होगली चाईल्ड स्कूल की वाणी झा, आरपीएस की सृष्टि व ऋषि सतऊूल पूजा यादव को सांत्वना पुरस्कार मिला। वहीं यैलो ग्रुप में एसबीस जोवियल स्कूल महक ने प्रथम, कपिल प्रयास स्कूल से द्वितीय, केरला स्कूल कुलवंत ने तृतीय तथा विवेकानंद स्कूल प्रणव, प्रयास के साहिल व आरपीएस के केशव को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस दौरान जिला बाल कल्याण अधिकारी विरेंद्र सिंह, चित्रकार सूर्यकुमार रॉय, अनिल मोरवाल, सुरेंद्र मोरवाल, अजीत सिंह व प्रिंसिपल पुष्पा यादव आदि मौजूद रहीं।