फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य शिक्षकों पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों ने अपने गुरुओं को समर्पित किए अवार्ड..

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के तीन शिक्षकों के लिए बुधवार का दिन गर्व की अनुभूति वाला रहा। चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने प्रदेश के अन्य शिक्षकों के साथ जिल के तीन शिक्षकों को शिक्षक अवार्ड से सम्मानित किया। तीन शिक्षकों ने यह सम्मान अपने माता-पिता के साथ गुरुओं को समर्पित किया है।
विज्ञापन


पिता और पति की प्रेरणा ने दिया हौसला
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाकली की प्राध्यापिका उमा कुमारी ने इस अवार्ड का श्रेय अपने पिता के साथ पति को दिया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता उग्रसेन नांगल पठानी ने हमेशा शिक्षा में समर्पण भाव को प्रेरित किया। इसी तरह पति एवं दड़ौली स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र सिंह ने भी हमेशा मेहनत की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 से 2016 तक वे नाहड़ स्कूल में रही। इस दौरान उनकी कक्षा की छात्रा मधुबाला ने बोर्ड टॉप किया। हमेशा उन्होंने मेहनत में यकीन रखा है और आगे भी यह क्रम बरकरार रखेंगी।
-----------------------
मां के साथ गुरु की प्रेरणा ने दिया हौसला
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर के हिंदी शिक्षक राजेश कुमार ने इस अवार्ड का श्रेय टांकड़ी और मोहनपुर स्कूल के स्टाफ के साथ अपनी मां स्व. बनारसी के साथ गुरु दयानंद सिहाग को दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहली ज्वाइनिंग फतेहाबाद में की थी। मौजूदा जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग उस समय प्राचार्य थे। उन्होंने हमेशा मेहनत और समर्पण के लिए प्रेरित किया। इसके वर्ष 2006 से 2017 तक बावल के टांकड़ी स्कूल में रहे। उन्होंने यहां पर प्राचार्य अनिल यादव के मार्गदर्शन् में स्कूल को सौंदर्यीकरण योजना में प्रथम स्थान दिलाया। इतना ही नहीं बच्चों की संख्या 68 थी जिसको बढ़ाकर 290 तक पहुंचाया। नारनौल के खंटोटी कलां में जन्मे राजेश कुमार ने बताया जब वे जब एक साल के थे जब उनके पिता का निधन हो गया जिसके बाद मां ने ही हौसला दिया। इसके अलावा पत्नी ऊषा शर्मा के साथ मोहनपुर स्कूल के प्राचार्य देवेंद्र यादव ने भी हौसला दिया।
विज्ञापन

-------------------
स्कूल ने हर क्षेत्र में रोशन किया नाम
गांव ततारपुर इस्तमुरार स्थित राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल के शिक्षक देवेंद्र सिंह को बेहतरीन परिणाम के साथ अन्य उपलब्धियों पर स्टेट अवार्ड दिया गया है। उन्होंने भी इस अवार्ड का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा की बदौलत जो सीख मिली है आज उसको शिक्षा के रूप में चुका रहे हैँ। उन्होंने बताया कि वे वर्ष 2008 से अब तक ततारपुर इस्तमुरार स्कूल में है। इस अवधि में स्कूल का परीक्षा परिणाम से लेकर खेलकूद और हर गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन रहा है। उन्होंने अपने अवार्ड का श्रेय में पिता बूलाराम और मां सूरजी देवी को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें