फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन जैनाबाद में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम आर्य सम्मेलन में सामाजिक मामलों पर होगी चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
नवसंवत्सर पर जैनाबाद गांव में राव पूनम चंद समारोह स्थल पर 18 मार्च को आर्य समाज का प्रथम सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक महात्मा यशदेव नैष्ठिक खोल और यशवंत आर्य लुहाना है। गोपालक कुलदीप आर्य ने बताया कि सुबह 8.30 से लेकर 12.30 तक प्रवचन और भजनोपदेश होंगे। दोपहर को 2 बजे के बाद भजन होंगे। शाम को 8 से 12.30 बजे तक रात्रि प्रवचन होंगे। इस कार्यक्रम में भजनोपदेशक पंडित लाखन सिंह आर्य मथुरा, महाशय रामोतार पुरुषार्थी बिहाली, बंसीराम कलवाड़ी, पंडित सुंदर लाल सिरयानी, मास्टर हरि सिंह तिनकी रूड़ी भी शामिल होंगे। उक्त कार्यक्रम आचार्य सत्यप्रीत की अध्यक्षता में आयोजित होगा। इस दिन वेद ज्ञान का प्रचार प्रसार, पाखंडों का खंडन, भ्रूण हत्या रोकने, गोरक्षा, भारतीय संस्कृति की रक्षा और अपना नव वर्ष कैसे मनाए आदि कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें