एनएसएस शिविर के तीसरे दिन छात्रों ने आश्रम में किया श्रमदान
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
अहीर कॉलेज की एनएसएस की दो इकाइयों ने शिविर के तीसरे दिन रामपुुरा के भक्ति आश्रम में श्रमदान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमलेश कुमारी और प्रो. अतर सिंह ने बताया कॉलेज की दोनो इकाइयों की तरफ से 8 से 14 मार्च तक रामपुरा के भक्ति आश्रम में शिविर लगाया जाएगा। शिविर में करीब 100 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने गायत्री मंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में स्वयंसेवकों ने सत्संग भवन, नारायण भवन नहर की खुदाई, बाईजी भवन, मातृत्व मंदिर और समाधि के आसपास सफाई की। इस दौरान स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर व्याख्यान का भी आयोजन किया गया। स्वास्थ्य और स्वच्छता कोच स्नेह ने बताया कि भागदौड़ के युग में मानसिक तनाव के कारण लोग अनेक बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। हम अपनी अपनी जीवनशैली को नियमित कर इनसे राहत पा सकते हैं। शाम के सत्र में एएसआई वीना राणा ने स्वयंसेवकों को ट्रैफिक के नियमों से अवगत कराया। अध्यापिका संतोष यादव ने स्वयंसेवकों को समय का सदुपयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर संजय राणा, मनीष सोनी, हिम्मत सिंह, नेहा, चंद्र सोनी, शिव कुमार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।