फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पगडी व फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के पास शहीदों के लिए समय नहीं : कैप्टन अजय सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि सत्ता हासिल करने से पहले भाजपा पाकिस्तान से एक के बदले 10 सिर लाने की बात कहती थी। लेकिन अपना 56 इंच का सीना बताने वाले प्रधानमंत्री, जवानों के शहीद होने पर दो शब्द भी नहीं बोलते। यहां तक की सरकार के किसी प्रतिनिधि के पास भी शहीदों के लिए समय नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मंगलवार को बावल में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका पगड़ी और फूलमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक हमारे जवान इसी तरह शहीद होते रहेंगे। क्यों हमारी सरकार पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब नहीं देती है। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली रैली रेवाड़ी में की। यहां उन्होंने पूर्व सैनिकों के सामने वन रैंक-वन पेंशन का वादा किया। लेकिन चार साल बीतने के बाद भी यह वादा झूठा साबित हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जींद में होने वाली रैली पर तंज कसते हुए कहा कि अमित शाह की ओर से एक लाख बाइकों की रैली करना पर्यावरण को प्रदूषित करना और पैसों की बर्बादी है। इतनी बाइक एक साथ चलने पर बहुत अधिक पर्यावरण प्रदूषण होगा। ऐसे में अमित शाह हरियाणा में नहीं आए तो बेहतर हैं। प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि अगले विधानसभा चुनाव में हरियाणा में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। कैप्टन अजय सिंह यादव ने बताया कि 19 फरवरी को बावल में कांग्रेस पार्टी की रैली होगी। जिसमें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, विधायक दल की नेता किरण चौधरी रैली में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें