फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीड..शहर में रोजाना फैंका जा रहा 100 टन कचरा,गंदगी से वायरल फैलने की बढ़ी संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सफाई कर्मियों की कई दिनों से चल रही हड़ताल से शहर के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हालात ये हैं जिला सचिवालय से लेकर पॉश इलाकों में विधायक आवास, बाजार या कॉलोनी के चारों तरफ कूडे़ के ढेर दिखाई दे रहे हैं। कूड़े का निस्तारण नहीं होने से बदबू उठ रही है। इससे लोगों को मुंह ढककर आना-जाना पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल में रोजाना 200 से 350 मरीजों की ओपीडी हो रही है। इसके साथ ही डेेंगू के मरीजों की भी संख्या बढ़ने लगी है। लेकिन गंदगी को साफ कराने को लेेकर जिम्मेदार अधिकारी गंभीर नहीं है। शहर में प्रतिदिन करीब 25 हजार घरों से औसतन 100 टन कूड़ा निकल रहा है। डोर टू डोर कड़ा उठाने की व्यवस्था ठप है।
विज्ञापन

सबसे बुरा हाल तो शहर की घनी आबादी वाले भीतरी मोहल्लों का है। जहां के लोग कूड़े-कचरे के ढेर, सड़ांध और बदबू के बीच अपना जीवन बसर करने को बाध्य हैं। जिस नगर परिषद पर स्वच्छ भारत अभियान को शहर में धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी है। वह अभी तक कचरा प्रबंधन की समस्या का समाधान नहीं कर पाई है। शहरी क्षेत्र की स्थिति है कि यहां किसी भी मोहल्ले में पर्याप्त मात्रा में कूड़ेदान उपलब्ध नहीं है। इसका नतीजा है कि जहां-तहां कूड़े-कचरे फेंक जा रहे हैं। इनका उठान नहीं होने के कारण सभी मोहल्लों में सफाई की स्थिति बदतर है। हालांकि प्रशासन द्वारा कूड़ा उठान के वैकल्पिक दावे किए जा रहे हैं ,लेकिन जमीनी स्तर पर दावे फेल नजर आ रहे हैं। सामान्य दिनों में प्रतिदिन 100 टन से अधिक कूड़ा शहर से निकलता है, लेकिन त्योहारी सीजन के चलते शहर से कूड़ा अधिक निकला, लेकिन उठान नहीं हुआ। अब कूड़ा कॉलोनियों से निकल कर सड़कों तक पहुंच गया। शहर की सीवरेज व्यवस्था कड़े की वजह से चरमराने लगी है। अगर नगर परिषद कर्मियों की हड़ताल खत्म नहीं हुई तो लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो जाएगा।
कूड़े का उठान नहीं होने से शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। बाजार हो या गली-मोहल्ले हर ओर कचरे के ढेर लगे हैं। निस्तारण नहीं होने से बदबू उठ रही है।इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। -अंशुल, शहरवासी
विज्ञापन

0
सफाईकर्मियों की हड़ताल जल्द खत्म होने के आसार नहीं हैं। शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। जगह-जगगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। आलम यह है कि शहर के लोगों में बीमारी फैलने में डर सताने लगा है।-राहुल, शहरवासी
0
चारों ओर गंदगी के ढेरों से बदबू उठने लगी है। शहर में वायरल फैलने लगा है। अगर स्थानीय प्रशासन की ओर से जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो शहर के हालात बहुत दयनीय हो जाएंगे। -अरुण शर्मा, शहरवासी
0
शहर में सफाई व्यवस्था के हालात गंभीर हो गए हैं। चारों ओर कूड़ा फैला हुआ है। अगर इस पर समय रहते काबू नहीं पाया गया तो शहरवासी बीमारी की भी चपेट में आ सकते हैं। गंदगी से उठने वाली बदबू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। -मनोज कुमार,शहरवासी
-------
शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही कूड़े को उठाने के टेंडर कर दिए जाएंगे। लोगों को किसी भी सूरत में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। फिर भी कहीं कड़ा है तो उसे भी जल्द उठवा दिया जाएगा।-सुभिता ढाका, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें