फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 सरकारी विद्यालय होंगे आपस में विलय, 153 बच्चों के भविष्य पर पड़ेगा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा में शिक्षा क्षेत्र में बदलाव लाने वाला एक अहम निर्णय लिया जा चुका है। इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत जिले के 10 सरकारी विद्यालय अन्य विद्यालय आपस में विलय हो जाएंगे और कुल 153 बच्चों के भविष्य पर यह फैसला प्रभाव डालेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में निदेशक कम विशेष सचिव स्कूल शिक्षा हरियाणा पंचकूला ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को एक अहम पत्र भेजकर अपने निर्णय का पालन सुनिश्चित कराने का आदेश दिया गया है। खास यह है कि इस पत्र के साथ जिलावार और विद्यालयवार छात्रों की संख्या दर्शाते हुए एक सूची भी भिजवाई गई है, जिसमें प्रदेश के 19 जिलों में जिला रेवाड़ी और यमुनानगर में दो उच्च विद्यालयों में 25 से कम छात्र, 97 माध्यमिक विद्यालयों में सर्वाधिक जिला यमुनानगर में 19 माध्यमिक विद्यालयों में 20 से कम छात्र तथा प्रदेश के छह माध्यमिक विद्यालयों में दस से कम छात्र होने का आंकड़ा दर्ज है। प्रदेश में इस निर्णय की जद में 105 विद्यालय आएंगे।
जिला रेवाड़ी में एक उच्च और 9 माध्यमिक विद्यालय इस निर्णय से प्रभावित होंगे। इस पत्र के मुताबिक श्याम नगर के उच्च विद्यालय में 22 छात्र, माध्यमिक विद्यालय श्रेणी में गंगायचा जाट में 19 छात्र, धामलावास में 17 छात्र, कुतुबपुरी बुजुर्ग में 10 छात्र, खुशपुरा में 16 छात्र, कुमरौदा में 13 छात्र, मांढैया खुर्द में 10 छात्र, बोहतवास भोंदू में 15 छात्र, बिहारीपुर में 13 छात्र और पावटी में 18 छात्र 31 जुलाई तक दर्ज पाए गए। इन सभी विद्यालयों को तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले सरकारी विद्यालय में मर्ज किया जा रहा है। इस निर्णय से जिले के 153 बच्चों पर प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
अधिकारिक पक्ष
- अभी हमारे पास विभागीय पत्र नहीं पहुंचा है। सरकार और शिक्षा विभाग का जो निर्णय होगा, हम उसका पालन करेंगे। - नसीब सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें