फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में लगेगी सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा: दिग्विजय चौटाला का एलान- डबवाली में लगाएंगे पंजाबी गायक प्रतिमा

Wed, 31 Jul 2024 11:03 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा हरियाणा में लगाई जाएगी। मूसेवाला की प्रतिमा सिरसा के डबवाली में स्थापित की जाएगी। यह घोषणा दिग्विजय चौटाला ने चंडीगढ़ में की है। 
विज्ञापन
Sidhu moosewala - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा लगेगी। सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा सिरसा के डबवाली में स्थापित की जाएगी। जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने चंडीगढ़ स्थित इनसो कार्यालय में छात्र इकाई इनसो के साथ बैठक में यह घोषणा की। दिग्विजय ने इनसो पंजाब यूनिवर्सिटी इकाई व डीएवी कॉलेज इकाई की बैठक करके आगामी छात्र संघ चुनावों की तैयारियों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन


दिग्विजय चौटाला की पहल पर सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा आगामी दो माह में तैयार की जाएगी। सितंबर 2024 में प्रतिमा तैयार होने पर सिद्धू के पिता बलकौर सिंह इसका अनावरण करेंगे। इस सिलसिले में पिछले दिनों दिग्विजय चौटाला सिद्धू के परिवार से मुलाकात कर उनसे प्रतिमा स्थापित करने की इजाजत ली थी।

दिग्विजय ने कहा कि एक साधारण परिवार से आने वाले सिद्धू मूसेवाला ने कम उम्र में अपनी मेहनत के दम पर देश और दुनिया में नाम कमाया था। जो सभी युवाओं के लिए एक मिसाल है। डबवाली में उनकी प्रतिमा युवाओं को प्रेरणा देगी कि वे अपनी कला पर भरोसा करें।
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव में इनसो लगाएंगी जीत की हैट्रिक
दिग्विजय ने कहा कि निरंतर छात्रों के बीच रहकर उनके बुनियादी मुद्दों के लिए काम करने की वजह से पंजाब यूनिवर्सिटी में इनसो ने दो बार रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। आगामी चुनाव में इनसो की जीत की हैट्रिक होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार डीएवी कॉलेज का जनादेश इनसो को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें