फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में प्रापर्टी डीलर की हत्या

Mon, 09 Dec 2013 09:16 PM IST
महेंद्रगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव जांजड़ियावास के प्रॉपर्टी डीलर बाबूलाल (42) की रविवार रात कुछ लोगों ने हत्या कर शव नजदीकी नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार सुबह ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को नहर से निकलवाया। मृतक के परिजनों ने हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

बाबूलाल रविवार को राजस्थान के गांव खटोटी की ढाणी में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने गया था।

देर रात 11 बजे वह परिजनों के साथ लौट रहा था। गांव में पहुंचने पर बाबूलाल गाड़ी से उतर गया।

थोड़ी देर बाद बाबूलाल ने अपने छोटे भाई लीलाराम को फोन कर नहर के पास बुलाया।

लीलाराम जब नहर पर पहुंचा तो वहां पर उसे कोई नहीं मिला और बाबूलाल का फोन भी बंद मिला।

सुबह बाबूलाल का शव देखकर लोगों ने सूचना दी।

पुलिस का कहना है कि हत्या के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें