फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय चौटाला को फरलो पर प्रियंका गांधी ने किया कटाक्ष, कहा-भ्रष्टाचार धुलाई मशीन चालू आहे

Sat, 26 Oct 2019 09:27 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के भाजपा को समर्थन देने के बाद दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को फरलो मिलने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कटाक्ष किया है। अजय चौटाला को मिली फरलो से संबंधित एक खबर का हवाला देते हुए उन्होंने ट्वीट किया, 'अखिल भारतीय भ्रष्टाचार धुलाई मशीन चालू आहे।'
विज्ञापन




एक दिन पहले ही हरियाणा में भाजपा ने जजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने की घोषणा की है। राज्य में भाजपा बहुमत से छह सीट पीछे रह गई थी, जिसके बाद उसे दुष्यंत चौटाला की पार्टी का समर्थन लेना पड़ा। भाजपा ने जजपा को उप मुख्यमंत्री पद देने की भी घोषणा कर दी थी। 

इसके अलावा कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग प्रमुख रोहन गुप्ता ने ट्वीट किया, 'ये न्यू इंडिया है दोस्तों! यहां कुर्सी खतरे मे आते ही सब संभव हो जाता है! न कोई कायदा, न कोई कानून, यहां पर है सिर्फ सत्ता बचाने का जूनून!'
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें