फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला बोले- कांग्रेस-भाजपा में से कोई भी हमारे लिए अछूत नहीं

Fri, 25 Oct 2019 05:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश में 'किंगमेकर' बनकर उभरी जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि आज हमारी विधायक दल की बैठ हुई जिसमें मुझे विधायक दल का नेता चुना गया है। भाजपा को समर्थन देने के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारे पास दोनों रास्ते खुले हुए हैं। हमारे लिए भाजपा-कांग्रेस में से कोई भी अछूत नहीं है। 

विज्ञापन



 

उन्होंने आगे कहा कि हम उस पार्टी को समर्थन देंगे जो हमारे एजेंडे को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि जो पार्टी हमारे कॉमन मिनिमम प्रोग्राम की बात मानेगा, हमारी पार्टी उसी के साथ जाएगी और समर्थन देगी। प्रदेश के अंदर 75% हरियाणवी रोजगार अधिकार, वृद्धावस्था पेंशन इन विषयों पर जो भी पार्टी सहमत होगी जेजेपी पूरी तरह से मिलकर सरकार उसके साथ बनाने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने अपने पिता से बात की है, पिता अजय चौटाला ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी को कोई भी फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें