फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी वैन पर फायर करने की साजिश विफल

Tue, 08 Oct 2013 09:56 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर पुलिस ने पुरानी सब्जी मंडी के पास कैदियों को ले जाने वाली वैन पर फायरिंग करने की योजना को विफल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध पिस्तौल व चार कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि पेशी के बाद वे अपने साथी को छुड़वाने के लिए कैदी वैन पर फायर करने के प्रयास में थे।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर पुलिस को सूचना मिली कि तीन युवक पुरानी सब्जी मंडी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में खडे़ हैं और उनके पास अवैध असलाह भी है।
विज्ञापन


तीनों युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर सहायक उपनिरीक्षक रोशनलाल के नेतृत्व में एक टीम मौके पर भेजी। पुलिसकर्मियों को देखकर तीनों युवक भागने लगे, जिस पर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने युवकों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से देसी पिस्तौल व चार कारतूस बरामद किया। पुलिस तीनों युवकों को शहर थाना ले आई।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान विजय नगर दीपक, रवि और जनता कालोनी निवासी उपेंद्र के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका एक साथी हत्या के मामले में हिसार जेल में बंद है और उन्हें सूचना मिली थी पेशी के बाद इस रास्ते से उसे हिसार जेल ले जाया जाएगा। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें