फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला परिषद चेयरमैन चुनाव में चले हाईवोल्टेज ड्रामे से टला चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में शनिवार को सचिवालय में हाईवोल्टेज ड्रामा चला। इससे चुनाव स्थगित हो गया। भाजपा समर्थित होने का दावा करने वाली ज्योति शर्मा के खेमे की बाड़ेबंदी से जिला परिषद सदस्य सुंदर छौक्कर को निकालने के लिए दो पक्षों में झड़प हो गई। बाड़ेबंदी से कोई सदस्य बाहर न निकल पाए, इसलिए ज्योति शर्मा के खेमे ने सभी नौ सदस्यों को फटाफट गाड़ियों में भरा और मौके से निकल गईं। इसके बाद सुंदर छौक्कर के भाई बलिंद्र और बेटे गौरव ने कहा कि सुंदर का अपहरण कर लिया गया है। उन्होंने एसपी के नाम अपहरण की शिकायत भी लिखी, जो दी नहीं गई। उन्होंने कहा कि उनकी उनके पिता सुंदर से बात हो गई है। वह बिल्कुल ठीक हैं। इसलिए शिकायत नहीं दी गई।
विज्ञापन

पूरा प्रकरण डीसी कार्यालय के बाहर चला। दूसरी ओर पार्षदों की बाड़ेबंदी में सचिवालय के मेन गेट पर खुद महिला सदस्य ज्योति शर्मा दूसरे पुरुष सदस्यों को गाड़ी में भरती हुई दिखाई दीं। इन गाड़ियों ने अचानक रफ्तार पकड़ ली। इसके बाद सभी नौ सदस्य कहां गए, इसका पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि चेयरमैन बनने को लेकर सभी सदस्यों को उठा लिया गया है। इससे पहले भी सभी नौ सदस्यों को एक साथ हरिद्वार तक पहुंचाया गया था। वहां से सीधे वह सचिवालय पहुंचे। चुनाव न होने पर उनको फिर से यहां से उठाकर कहीं और शिफ्ट कर दिया गया है।
मामला भड़कते ही जजपा समर्थित दूसरा गुट भी लघु सचिवालय पहुंच गया। उन्होंने अपने सदस्य को चेयरमैन बनाने का दावा ठोंका। कुछ अन्य सदस्य भी वहां मौजूद रहे, जो खुद को भाजपा समर्थित बता रहे थे। इसी बीच जजपा प्रदेश सचिव देवेंद्र कादियान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि आठ सदस्य उनके साथ हैं। दो सदस्य दूसरा गुट लेकर गायब हो गया है। वे भी उनके साथ आएंगे और अपनी पार्टी का चेयरमैन बनाएंगे। वहीं चुनाव के लिए सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हाल में बनाए मतदान केंद्र में बैठी एडीसी वीना हुड्डा ने बताया कि उन्हें सदस्यों के लड़ाई झगड़े की कोई सूचना नहीं है। आज चुनाव होने थे। जिला परिषद के कुल 17 जिला सदस्यों में से 12 सदस्यों को चुनाव के लिए मौजूद होना था। इनमें से केवल नौ सदस्य ही आए। इस वजह से चुनाव नहीं हो सका। अब चुनाव के लिए आगामी तारीख तय की जाएगी। पुलिस अधीक्षक शशांक सावन का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है, लेकिन अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला परिषद के चेयरमैन के लिए वार्ड नौ से ज्योति शर्मा ने पूरी तैयारी की थी। 17 में से नौ सदस्यों के बहुमत वाला सदस्य का चेयरमैन बनना तय था। इसके लिए ज्योति शर्मा के गुट ने पहले ही अपने समेत नौ सदस्यों का गठजोड़ तैयार कर लिया था। उनकी बाड़ेबंदी का कोई सदस्य न टूटे, इसके लिए सभी को एक साथ घर से बाहर रखा जा रहा था। तय रणनीति के अनुसार 24 दिसंबर सुबह 11 बजे चेयरमैन चुनाव के लिए सचिवालय पहुंचना था। पूरा गुट नौ सदस्यों के साथ सचिवालय पहुंच गया। इस गुट की अगुवाई समालखा से पूर्व विधायक रविंद्र मच्छरौली कर रहे थे।
यहां चेयरमैन चुनाव के लिए 12 सदस्यों की आवश्यकता थी, लेकिन दूसरे गुट का कोई सदस्य मौके पर नहीं पहुंचा। चुनाव टलने की बात सामने आई तो ज्योति शर्मा एवं रविंद्र मच्छरौली का गुट सभी नौ सदस्यों को फिर से लेकर बाहर निकला। इसी बीच वार्ड आठ के सदस्य सुंदर छौक्कर के भाई बलविंदर छौक्कर ने भाई और बेटे गौरव छौक्कर ने पिता के साथ मिलने की इच्छा जताई। वे मिलने लगे तो रविंद्र मच्छरौली और ज्योति शर्मा गुट ने इनका विरोध कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मामला गरम होता देख गुट सुंदर छौक्कर समेत सभी सदस्यों को गाड़ियों में भरा और निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें