फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमील का हत्यारोपी उसका दोस्त निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुटानी रोड पर 40 वर्षीय जमील की हत्या के आरोपी उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड पर हत्या करने के कारणों के बारे में पूछताछ की जाएगी। आरोपी व मृतक जमील दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और दोनों दोस्त थे। गत छह अगस्त की देर सांय जमील को कॉल कर घर से बुलाकर कुटानी रोड पर गंदा नाला पुलिया के पास आरोपी आरिफ ने पिस्तौल से जमील को गोली मारकर हत्या की थी। सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि टीम ने सब इंस्पेक्टर प्रेम के नेतृत्व में मंगलवार शाम हत्या के आरोपी को सेक्टर 13-17 में अंसल के गेट के पास से काबू किया। जिसकी पहचान आरिफ उर्फ सोनू पुत्र रियाज निवासी भगरा जिला मुज्जफरनगर यूपी हाल कार्यरत मकान नंबर 442 सेक्टर 13-17 के रूप में हुई है। पूछताछ करने पर आरोपी ने जमील की हत्या की वारदात को स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें