सब अर्बन डिविजन ने सोमवार रात को 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक राज नगर व आजाद नगर में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 11 बिजली चोरी के केस पकड़े जिन पर 8 लाख रुपये जुर्माना किया गया। इस दौरान बिजली चोरों के कुछ हैरानी भरे कारनामें भी निगम टीम के सामने आए। कुछ लोगों ने मीटर बाई पास कर घर के बाहर से जाने वाली तार पर डायरेक्ट कुंडी लगाई थी, जिसे सिर्फ रात को ही लगाया जाता था, ताकि रात के अंधेर में काले रंग की तार नजर न आ सके। इसके निगम अधिकारियों ने रात को ही टार्च के सहारे पकड़ा। वहीं एक अन्य बिजली चोरी के केस में बिजली की तार को दीवार में सुराख कर ले जाया गया था। इस सुराख व तार को ढ़कने के लिए घर के बाहर दीवार पर एक फलैक्स बोर्ड भी लगाया था, ताकि इसे देखकर कोई समझ न पाए कि बिजली चोरी कहां से हो रही है।
सब अर्बन डिवजिन के एसडीओ आदित्य कुंडू ने बताया कि उनकी टीम में जेई तारा चंद, सुखदेव, ईश्वर, प्रवीण, जगबीर व मनोज शामिल रहे। सभी कर्मचारियों ने रात भर इस अभियान के जरिए ये चोरी पकड़ी हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी बिजली चोरी के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा।