सनौली रोड पर मिले हरिनारयण और राजेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस को अब राजेंद्र की भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। जिसमें राजेंद्र की गला घोंटकर हत्या की गई है। थाना प्रभारी दलवीर ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर 174 की कार्रवाई को 302 में तब्दील कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ में जुटे हैं। किला थाना व सीआईए की टीम जुटी हुई है।
सनौली रोड पर मंगलवार की सुबह तीन बजे काशीगिरी मंदिर के सामने हरिनारायण (38) शव मिला था। जिसके सिर पर तेजधार हथियार से वार किया गया था और गले में गमछा मिला था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि हरिनारायण की गला घोंटने व तेजधार हथियार से हत्या की गई है। वहीं अल सुबह ही साढ़े तीन बजे हरिनारायण के ही दोस्त राजेंद्र का शव पांच सौ मीटर की दूरी पर मिला था। राजेंद्र के शव पर चोट के निशान नहीं थे। जिस वजह से पुलिस किसी ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई थी।
एक ही गमछे से दोनों की हत्या किए जाने की भी हो रही जांच
दोनों की कपड़े से गला घोंटकर हत्या की गई है। आशंका है कि पहले राजेंद्र की हत्या की गई और उसके बाद हरिनारायण की हत्या कर गमछे को उसके गले में छोड़ दिया। यह खुलासा आरोपियों के काबू आने पर ही खुलासा हो जाएगा।