फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवकों ने चालक को डंडों से पीटा

Mon, 08 Dec 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। दुर्गा कॉलोनी में गली से बाइक हटाने के लिए बोलना टाटा ऐस चालक को उस समय महंगा पड़ गया, जब घर से निकले चार युवकों ने टाटा ऐस चालक की जमकर पिटाई कर दी। घायल चालक विकास कुमार का आरोप है कि आरोपियों ने डंडों, हेलमेट व तेजधार हथियार से वार किए। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने घायल की तहरीर पर हमलावरों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल विकास कुमार ने बताया कि उसकी कालाआम्ब दुर्गा कॉलोनी में दुकान है। वह टाटा ऐस गाड़ी लेकर घर के लिए जा रहा था। गली के बीच में खड़ी बाइक को हटाने के लिए हॉर्न बजाया तो पांच लड़के बाहर आ गए। इतने में युवकों ने हाथ में पकड़े हेलमेट, डंडों व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जाते हुए धमकी भी दी। बाद में आरोपियों की पहचान रजनीश कुमार, विशाल कुमार, शुभम उर्फ सुभा आदि के रूप में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें