पानीपत। सत करतार कॉलोनी में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक के साथ पिता-पुत्र ने मारपीट की और उस पर गंडासी से हमला कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मॉडल टाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सतकरतार कॉलोनी निवासी यश कुमार ने बताया कि बुधवार रात को वह बिजली ठीक करने के लिए घर से निकला था। रात के समय करीब 12 बजे वह राधा कृष्ण मंदिर के चौकीदार के पास बैठा था। इसी बीच सुमित अपने बेटे कार्तिक के साथ गाड़ी में आए। कार्तिक ने गाड़ी से उतरकर उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। उसने मना किया तो वह हाथापाई करने लगा। सुमित शराब के नशे में धुत था। वह अपनी गाड़ी से डंडे व गंडासी निकालकर लाए और उसके ऊपर हमला कर दिया। उसने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।