पानीपत। अशोक विहार कॉलोनी में दो साल पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। किला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अशोक विहार कॉलोनी निवासी सादिक ने बताया कि उसकी दो साल पहले मुन्ना के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। इससे वह रंजिश रखता था। चार माह पहले मुन्ना ने अपने साथियों संग मिलकर उन पर हमला किया था। बुधवार को शाम साढ़े सात बजे वह अपने घर से पिता की दवा लेने अशोक विहार कॉलोनी जा रहा था। रास्ते में मुन्ना अपने साथी के साथ मिला। उसने उसे धमकी दी कि आज तुझे मजा चखाते हैं। इसके बाद उसने चाकू से उस पर हमला कर दिया। उसने शोर मचाया तो उसके उसके पिता मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर आरोपी चाकू सहित फरार हो गए। आरोपियों ने भागते हुए कहा कि आज तो तू बच गया, भविष्य में मिला तो तुझे जान से मार देंगे। पिता ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया। जिसके बाद उन्होंने एक निजी अस्पताल में अपना इलाज कराया।