फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्ट्री में केमिकल के कारण 30 घंटे बाद भी धधक रही आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सनौली रोड बलजीत नगर नाके के नजदीक पॉली बैग फैक्ट्री में शनिवार को 30 घंटे बाद भी आग धधकती रही। तीन मंजिला फैक्ट्री गिरने के बाद यहां दबे केमिकल के ड्रमों में बार-बार आग लग रही है। मौके पर दमकल विभाग की 15 गाड़ी आग पर काबू पाने में लगी है। वहीं केमिकल जलने से उठने वाले धुएं से आसपास के लोगों की आंखों में जलन होने लगी है। दमकल विभाग की प्राथमिक जांच में फैक्ट्री की एनओसी न होने की बात भी सामने आई है। इसकी सोमवार को जांच की जाएगी। इसके साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी कैमिकल की जांच करेगा। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में पॉली बैग बनाने का काम करने के साथ स्टोर और सेल प्वाइंट भी यहीं बना रखा था। इन सबकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बलजीत नगर नाके नजदीक चांदनी बाग स्थित पॉली बैग बनाने वाली एक फैक्ट्री में आ लग गई थी। देर रात 10 बजे एक बार आग काबू पा ली थी, लेकिन फैक्ट्री में रखे कई बड़े ड्रम फटने से आग बढ़ गई। कुछ ही देर में फैक्ट्री का लेंटर गिर गया। दीवारों की ईंट बाहर गली में बिखर गई। गली में लगा बिजली का एक ट्रांसफार्मर गिर गया, जबकि दूसरे का एक खंभा टूट गया। दमकल विभाग की टीम ने पूरी रात को फिर सुबह से ही आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। शनिवार सुबह आग नियंत्रण में थी, लेकिन ड्रम से निकलने कैमिकल में फिर से आग पकड़ ली। शनिवार देर शाम तक आग नियंत्रण में हुई। इसके बाद फैक्ट्री के केमिकल से धुआं उठता रहा। केमिकल के धुएं से लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के केमिकल की फैक्ट्री कई जगह हैं। इनमें हादसा होने पर आसपास के लोगों को जान माल के नुकसान का खतरा रहता है। वहीं गली में ईंट बिखरने से लोगों को आने-जाने का भी रास्ता नहीं मिला। बिजली निगम की टीम ने शनिवार को दिन में केबल और ट्रांसफार्मर की मरम्मत की।

कैमिकल और तंग रास्ता बना रोड़ा
दमकलकर्मियों ने बताया कि फैक्ट्री में लगी आग को शुक्रवार को काबू पा लिया था। इसके बाद केमिकल के ड्रम में एक चिंगारी ने आग का रूप से लिया। ड्रम धमाके के साथ फट गए। इससे फैक्ट्री का लेंटर भी गिर गया। वहीं गली तंग होने के चलते दमकल गाड़ी सीधे अंदर नहीं पहुंच पाई। फैक्ट्री में भी आग बुझाने के प्रबंध अपेक्षाकृत नहीं थे। ऐसे में आग पर काबू पाने में अधिक समय लगा।
विज्ञापन


वर्जन :

पॉली बैग बनाने की फैक्ट्री में आग नियंत्रण में है। कैमिकल का धुआं उठने से दमकलकर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। फैक्ट्री का लेंटर और दीवार गिर गई हैं। फैक्ट्री की एनओसी दमकल विभाग से नहीं लेना पाया गया है। इसकी जांच कराई जाएगी। इसके साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी फैक्ट्री में कैमिकल रखने की परमिशन बारे जाना जाएगा। इसको लेकर सोमवार को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

गुरमेल सिंह, जिला दमकल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें