फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आंख में गोली मारकर युवक की हत्या, रजवाहे में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। एक युवक की आंख में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव वीरवार को थाना समालखा क्षेत्र के जौरासी खास गांव के जंगल में मिला है। थाना पुलिस के साथ सीआईए और एफएसएल की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस अधीक्षक ने वारदात का खुलासा करने के लिए चार टीमों का गठन किया है। इसके साथ आसपास के थानों और जिलों को भी सूचना दी है। जौरासी खास के जंगल में रजवाहे में वीरवार सुबह राहगीरों ने करीब 20 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। गांव के सरपंच ने पुलिस को इसकी सूचना दी। समालखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव को रजवाहे से बाहर निकाला। युवक की बांयी आंख में गहरी चोट के निशान थे। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी ने नजदीक से आंख में गोली मारकर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन

डीएसपी आत्माराम और एफएसएल टीम प्रभारी डॉ. नीलम आर्य मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने शव के आसपास से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। सीआईए की तीनों टीमों संग चार टीमों का गठन किया गया है।
बात करते समय मारी गोली : पुलिस टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आंख से खून की धार नीचे पेट तक आ रही थी। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक किसी से खड़े होकर बात कर रहा था। इसी दौरान उसे गोली मारी। जिससे खून नीचे की तरफ फैला। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली हैं। जिससे पता लगाया जा सके कि मृतक वहां तक किसी रास्ते से पहुंचा। पुलिस ने शिनाख्त के लिए अन्य जिलों और थाने में भी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें