पानीपत में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक की हत्या उसके दोस्तों द्वारा की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पानीपत के समालखा के जौरासी रोड साई बाबा मंदिर वाली गली में रात को एक युवक की हत्या कर दी। हत्या का कारण कुछ लोगों से दुश्मनी बताई जा रही है। थाना समालखा पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार
रविंद्र सिंह उर्फ बिल्लू (25) पुत्र धर्मवीर सिंह सैनी निवासी बाग वाल मोहल्ला समालखा का रात को कुछ लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार झगड़े में उसके दोस्त शामिल बताए जा रहे हैं। जिन्होंने उसको काफी चोट मार दी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। उस समय वह सभी साहू को वहीं पर छोड़कर फरार हो गए।
लोगों ने झगड़े की सूचना पुलिस को दी। थाना समालखा पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। युवक की मोटरसाइकिल वारदात स्थल के पास ही खड़ी मिली है। पुलिस ने मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
एक के बाद हो रही एक हत्या
पानीपत की रेलवे कॉलोनी निवासी सुशील की सोमवार को वजनदार हथियार से हत्या की गई थी। परिजनों ने महावीर कॉलोनी के मोनी व मुकेश पर हत्या का आरोप लगाया था। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं।
अधिकारी के अनुसार
मलका चौकी पुलिस प्रभारी सब इंस्पेक्टर वजीर ने बताया कि पुलिस को रात के समय एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शवगृह में शव को रखवा दिया है। पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई कर रही है।