फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में युवक की हत्या: खुर्दे में मिला शव, गले पर मिले चोट के निशान; बिहार के मुंगेर का रहने वाला था सूरज

Tue, 30 Jun 2026 01:19 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत के थाना चांदनी बाग पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
मृतक का अस्पताल में लाए परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के थाना चांदनी बाग क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का शव खुर्दे में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिहार के मुंगेर जिले के सूरज (निवासी गंगाराम कॉलोनी) के रूप में हुई है, जो पानीपत में रहकर काम करता था। सूरज की पत्नी ने दो युवकों पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सुबह के समय स्थानीय लोगों ने खुर्दे में शव पड़ा देखा और तुरंत थाना चांदनी बाग पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी मौके पर पहुंची और उसने पति की हत्या का आरोप उसके कुछ दोस्तों पर लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। थाना चांदनी बाग पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें