पानीपत। जीटी रोड की पानीपत-करनाल लेन पर संजय चौक पर फूफा के सामने मोटरसाइकिल सवार उसके भतीजे की कार से टक्कर लगने से मौत हो गई। फूफा व भतीजा अपनी-अपनी मोटरसाइकिल पर सेक्टर 25 जा रहे थे। आरोपी कार चालक वहां से फरार हो गया।
चांदनी बाग थाना पुलिस ने मृतक के फूफा के बयानों पर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। जींद के रिटोली गांव निवासी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि वह आठ मरला क्षेत्र में रहता है। उसके दिलूवाला गांव, जींद निवासी साले परसराम का बेटा संदीप (27) एक साल से काबड़ी रोड स्थित अर्जुन नगर में किराये के मकान में रहता था। वह पसीना गांव रोड स्थित गुप्ता इंटरनेशनल कंपनी में काम करता था।
शनिवार दोपहर को संदीप आठ मरला स्थित उसके घर पर आया था। वह दोनों शाम सात बजे गुप्ता इंटरनेशनल कंपनी में जाने के लिए अपनी अपनी मोटरसाइकिल पर चले थे। संदीप उससे आगे चल रहा था। संजय चौक पर पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने संदीप की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
संदीप सड़क पर गिर और उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। कार चालक वहां से फरार हो गया।