पानीपत। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय पानीपत में स्नातक कक्षाओं में दाखिलों को लेकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। यहां आर्ट्स के साथ कॉमर्स और साइंस में 680 सीट हैं। युवा राजकीय कॉलेज में पढ़ने को लेकर लगातार आगे आ रहे हैं। वे आर्ट के साथ कॉमर्स और साइंस में भविष्य तलाश रहे हैं।
कॉलेज में आर्ट्स के साथ कॉमर्स में दाखिला लेने वाले युवाओं की संख्या अधिक है। युवा आर्ट्स की पढ़ाई कर अपनी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी साथ के साथ करना चाहते हैं। वे स्नातक के बाद नौकरी हाथ में चाहते हैं। दीपक और रितिका ने बताया कि प्रत्येक युवा का नौकरी पाना सपना होता है। आज के समय में प्रतियोगी परीक्षा पास करना जरूरी है। वे आर्ट्स में दाखिला लेकर साथ के साथ अपनी पढ़ाई करेंगे।
कॉलेज में भी युवाओं को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अलग से टीम नियुक्त कर रखी है। इसके साथ काउंसिलिंग के लिए भी टीम बनाई गई है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक कक्षाओं में तीन जून को आवेदन शुरू किया था। पहले दिन सर्वर नहीं चला। दूसरे दिन दोपहर बाद सर्वर चला। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया तेज हो गई। युवा साइबर कैफे की बजाय कॉलेज में जाकर आवेदन करने लगे। इसको देखते हुए कॉलेज में पहले से ही ऑनलाइन आवेदन को लेकर अलग से टीम गठित कर दी गई थी। यहां युवाओं को विषयों की बारीकी से जानकारी देने के साथ उनका आवेदन ऑनलाइन कराया जाता है। नोडल अधिकारी डॉ. रितू नेहरा ने बताया कि कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन लगातार किए जा रहे हैं। इसके साथ युवाओं की काउंसिलिंग भी की जा रही है।
इन विषयों में होंगे दाखिला
कोर्स सीट
आर्ट्स 400
कॉमर्स 160
साइंस 120
कुल 680
-
वर्जन :
कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में 680 सीटों पर दाखिला होना है। युवाओं की काउंसिलिंग के साथ ऑनलाइन आवेदन को लेकर अलग से टीम गठित की गई है। कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया तीन जून से लगातार चल रही है। यह 25 जून तक चलेगी।
संजू अबरोल, प्राचार्या, देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय पानीपत।