फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दरबार में बिजली-पानी की समस्याएं उठाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पंचायत और सहकारिता राज्यमंत्री महिपाल ढांडा लोकसभा चुनाव के बाद खुले दरबार लगाना शुरू कर दिए हैं। उन्होंने शनिवार को बबैल गांव स्थित ग्राम सचिवालय में खुला जनता दरबार लगाया। उनके दो घंटे चलते दरबार में 135 से अधिक शिकायत पहुंचीं। दरबार में ज्यादा समस्याएं बिजली, पानी, जमीन व फेमिली आईडी से संबंधित आई। मंत्री ने अधिकतर शिकायतों का मौके पर समाधान किया। बाकी के समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिए। लोकसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस की अपेक्षा कम वोट मिले थे।
विज्ञापन

महिपाल ढांडा ने कहा कि जनता दरबार आज के समय की मांग है। उनका हमेशा यही ध्येय रहा है कि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। मौजूदा सरकार लोगों की समस्याओं को प्रारंभ से ही गंभीरता ले से ले रही है। पूरे प्रदेश में समाधान शिविर लगाए जा रहे। प्रशासनिक अधिकारी लोगों की एक-एक समस्या को सुनकर उसका मौके पर निदान करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रत्येक व्यक्ति को खुशहाल व समृद्ध देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की ठोस पहचान बनी है। विदेश में भी आज प्रधानमंत्री के कार्यों की जय जयकार हो रही है। प्रधानमंत्री का हरियाणा से विशेष लगाव है। केंद्र में हरियाणा के तीन-तीन मंत्रियों को स्थान देना इस बात की तरफ संकेत जाते हैं। मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में उनकी कार्यप्रणाली का पूरी दुनिया में डंका बजेगा। इससे पहले ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता विनय रावल, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा, टीएम जसवीर हुड्डा व एसडीओ सर्वजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें