फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे में युवक की माैत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। गढ़ी छाज्जू गांव के पास बुधवार तड़के करीब पांच बजे रिटज कार को किसी अन्य गाड़ी के टक्कर मारने से श्याम उर्फ गौरव (29) की मौत हो गई और परिवार के चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गाड़ी टक्कर के बाद सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी। वे सब पाथरी माता के मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे। समालखा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गढ़ी छाज्जू गांव के जसमेर ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा श्याम उर्फ गौरव, बहू अंजली, पत्नी अनीता, बेटी अंशु और पड़ोसी आर्यन मंगलवार रात को पाथरी माता की पूजा करने गए थे।
वे बुधवार तड़के पांच बजे वापस आ रहे थे। कार उनका बेटा श्याम उर्फ गौरव चला रहा था। गांव से करीब 500 मीटर पहले पीछे से आई गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ में जा टकराई।
विज्ञापन

आरोपी चालक गाड़ी समेत मौके से भाग गया। गौरव, बहू अंजली, पत्नी अनीता, बेटी अंशु और पड़ोसी आर्यन घायल हो गए। उनको नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया।
समालखा थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। थाना समालखा पुलिस के प्रभारी दीपक ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें