पानीपत। सेक्टर 29 में पिता के सामने मोटरसाइकिल सवार बेटे को एक कार ने टक्कर मार दी। युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पांच दिन बाद उसकी मौत हो गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विकास नगर निवासी बीरभान ने बताया कि वह दो बेटों का पिता था। उ प्रवीन (28) सेक्टर 29 में एक फैक्ट्री में काम करता था। 11 जुलाई को देर रात तक प्रवीण काम से घर नहीं लौटा। वह प्रवीण को देखने के लिए फैक्ट्री में गया तो उसे प्रवीण रास्ते में मिल गया। प्रवीण उससे आगे चल रहा था। रास्ते में कीया कार के शोरूम के सामने एक कार ने प्रवीण की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। वह राहगीरों की मदद से बेटे को सिवाह के पास एक निजी अस्पताल में लेकर गया। यहां उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार को प्रवीण की मौत हो गई।