पानीपत। कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को दिल्ली जाते वक्त पानीपत टोल प्लाजा पर रुके। यहां पहुंचने पर युवा मोर्चा ने उनका स्वागत किया। उन्होंने यहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उनका हाल जाना। जिला भाजपा महा मंत्री रविंद्र भाटिया ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पुष्प माला पहना कर स्वागत किया। अनुराग ठाकुर ने यहां कहा कि युवा शक्ति ही देश का उज्ज्वल भविष्य है प्रत्येक युवा के अंदर देश भक्ति जनून होना चाहिए। युवा इस देश की रीढ़ है। हमें देश के विकास में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती से आगे बढ़ रहा है। हमारी सेनाओं का मनोबल काफी बढ़ा है। इस अवसर पर युवा मोर्चे के अध्यक्ष बलविंद्र सिंह मराठा भी मौजूद रहे।