फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सूने मकानों से 80 हजार रुपये व लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चोरों ने न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और सेक्टर 12 में दो सूने मकानों को निशाना बनाकर 80 हजार रुपये व लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अध्यापिका सेक्टर 18 स्थित अपने मायके में गई थी, वहीं दूसरी ओर सेक्टर 12 निवासी व्यक्ति वारदात के वक्त अपने बेटे के बाद गुरुग्राम गया था। यहां से चोरों ने नकदी व लाखों के हीराजड़ित व सोने के जेवर चोरी किए हैं। पुलिस ने मामलों में केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी शीनू पचनंदा पत्नी दीपक पचनंदा ने बताया कि वो श्री महाबीर आदर्श सीनियर सेकेंङरी स्कूल में अध्यापिका हैं। वो शुक्रवार को स्कूल में गई थी। उसके पति दीपक पचनंदा रिश्तेदारी में चंडीगढ़ गए थे। वो घर का ताला लगाकर गए थे। वो शुक्रवार शाम पांच बजे घर आई तो अपने मायके सेक्टर 18 चली गई थी। वो शनिवार शाम को तीन बजे घर लौटी तो मकान का ताला टूटा मिला। कमरे का भी ताला टूटा हुआ था। अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी से 40 हजार रुपये व सोने की दो अंगूठी चोरी मिली। पुलिस से मांग है कि चोरों का पता लगाकर उन पर कार्रवाई की जाए।
सेक्टर 12 निवासी प्रतीक तायल पुत्र प्रदीप तायल ने बताया कि वो फिलहाल गुरुग्राम के सेक्टर 24 में रहता है। बृहस्पतिवार को उसके पिता प्रदीप उसके पास गुरुग्राम आए थे। शुक्रवार को उसके पास सफाई कर्मचारी शीतल प्रसाद की कॉल आई थी। उसने बताया कि मकान का दरवाजा टूटा हुआ है। वो सूचना मिलते ही पानीपत अपने घर आया। यहां आकर अलमारी की जांच की तो 40 हजार रुपये, हीराजडित चूड़ी, छह सोने की चूड़ी, एक सोने का हार चोरी मिला। उनके लाखों के जेवर चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें