फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लाठीचार्ज के विरोध में युवा इनेलो, आईएसओ का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) युवा इकाई और इंडियन स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (आईएसओ) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को जिला सचिवालय पर प्रदर्शन किया। नेताओं ने तहसीलदार मनोज के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई राष्ट्रीय सचिव डॉ. नवीन नैन भालसी, जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी, पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर और युवा जिलाध्यक्ष अमन मांडी ने की।
उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में नैतिक उत्तरदायित्व की गौरवशाली परंपरा रही है। वर्ष 1956 में रेल दुर्घटना के बाद लाल बहादुर शास्त्री ने और वर्ष 1987 में वीपी सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें