फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हेरोइन सप्लाई के आरोप में करनाल का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हेरोइन तस्करी के मामले में पुलिस ने एक और खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक्स सैल टीम ने शुक्रवार शाम को करनाल के अंसल निवासी यश को सेक्टर-4 से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 35 हजार रुपये में नानक को 20 ग्राम हेरोइन बेची थी। पुलिस ने शनिवार को दोनों को अदालत के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल सुभाष ने बताया कि उनकी टीम ने बुधवार को जलालपुर द्वितीय से पत्थरगढ गांव जाने वाली सड़क से करनाल मंगल कॉलोनी निवासी नानक को 16.84 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। पूछतााछ में नानक ने बताया था कि उसने करनाल के अंसल निवासी यश से 20 ग्राम हेरोइन 35 हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस ने यश की तलाश शुरू कर दी थी।
शुक्रवार शाम को करनाल के सेक्टर-4 में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी ने पूछताछ की तो उसने बताया कि शॉर्ट कट तरीके से रुपये कमाने के लिए वह हेरोइन की सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को यश और नानक दोनों को अदालत के सामने पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें