फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव डाहर के एक युवक का शव जींद के गांव कालवा में मिला है। युवक के शरीर पर चोट के निशान है। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की जांच की। परिजनों ने इसकी सूचना इसराना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। यहां पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है गांव डाहर निवासी प्रदीप (35) पेशे से मोटर मिस्त्री था। वो मंगलवार को घर से निकला था। इसके बाद वो घर नहीं लौटा। बुधवार को परिजनों को उसके शव के गांव कालवा के पास पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उसके पैर, कमर व हाथ पर चोटों के निशान हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए इसकी शिकायत पुलिस को दी है। अब पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। इस बारे में इसराना थाना प्रभारी बलराज ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें