फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्टेट हाईवे पर ट्रक-पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक सुशील गुप्ता का फाइल फोटो।
विज्ञापन
यमुनानगर। कुरुक्षेत्र-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर गांव जुब्बल के पास देर रात ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक तीर्थ नगर निवासी सुशील गुप्ता (34) अपने वाहन में बुरी तरह फंस गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। हादसे में ट्रक चालक भी घायल है। मृतक के परिजनों ने सिविल अस्पताल में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें हादसे की सूचना छह घंटे बाद दी गई।
विज्ञापन

मृतक के पिता बीरू राम गुप्ता ने बताया कि उसका बेटा सुशील 15 साल से खुद की लोडिंग गाड़ी महिंद्रा पिकअप चलाता था। उसके पास दो बच्चे हैं। मंगलवार को वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित चावला ट्रांसपोर्ट से माल लोड करके करनाल के लिए निकला था। देर रात वह करनाल से माल लोडिंग करके लौट रहा था। सहारनपुर कुरुक्षेत्र मार्ग पर जब वह जुब्बल गांव के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसकी गाड़ी में सीधी टक्कर मार दी। भीषण हादसे में महिंद्रा पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसका बेटा सुशील अंदर फंस गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अंदर फंसे शव को बाहर निकाला। पुलिस ने सुशील को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में ट्रक चालक गुरुग्राम निवासी राजा राम भी घायल है। जिन्हें अस्पताल में उपचार दिया गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।


-
अस्पताल में परिजनों का हंगामा
हादसे के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में परिजन सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंच गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि सुशील ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाने से कई बार इन्कार कर चुका था लेकिन बावजूद इसके चावला ट्रांसपोर्ट का मालिक उसके बेटे को ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाने के लिए फोन करता रहता था। बीरूराम ने बताया कि हादसा मंगलवार रात लगभग 10 बजे हुआ। इसमें उसके बेटे की मौत हो गई थी लेकिन ट्रांसपोर्ट मालिक ने हादसे की सूचना हमें बुधवार सुबह चार बजे दी। यदि ट्रांसपोर्ट मालिक हादसे की सूचना हमें समय पर दे देते तो शायद वह मौके पर जाकर अपने बेटे को उपचार दिलाकर बचा लेते।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुमेश पाल ने बताया कि शुक्रवार रात जुब्बल गांव के बाद ट्रक व पिकअप की आमने सामने की टक्कर की सूचना मिली थी। हादसे में पिकअप चालक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया गया है। आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें