समालखा। जीटी रोड पर स्वर्ण महल होटल से पहले पानीपत लेन पर सवारी के इंतजार में खड़े युवक को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में मुकेश निवासी मनाना ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई राकेश के साथ रिश्तेदारी में जाने के लिए स्वर्ण महल होटल झट्टीपुर से पहले सवारी के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने राकेश को टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। इसके बाद उसे पानीपत के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।