पानीपत। स्टेशन के प्लेटफार्म-2 पर शाम को पांच बजे वंदे भारत की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना आसपास मौजूद यात्रियों ने जीआरपी को दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। जीआरपी प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि स्टेशन के प्लेटफार्म-2 पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। शव के क्षत विक्षत होने के चलते शिनाख्त नहीं हो पा रही है। संवाद