फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 14 गोशालाओं को चारे व अन्य व्यवस्थाओं के लिए 1.54 लाख रुपये के चेक बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। भापरा रोड स्थित गोवंश उपचार सेवा समिति में शनिवार को श्री कृष्ण गोपाल सर्व कर्मचारी वित्त चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा रोडवेज पानीपत डिपो के पूर्व महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा ने 14 गोशालाओं के प्रधानों को कुल 1.54 लाख रुपये के चेक वितरित किए। राशि का उपयोग गोशालाओं में चारे और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए किया जाएगा। इस दौरान गोशालाओं के प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जांगड़ा ने बताया कि ट्रस्ट से जुड़े कर्मचारी प्रतिदिन स्वेच्छा से एक-एक रुपये का सहयोग कर गोसेवा में योगदान दे रहे हैं। इस मौके पर कुलदीप रोहिल्ला, मोहित गोयल, अमित कौशिक, सुधीर, रामपाल, कुलबीर खर्ब और रविंद्र कादियान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

51
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें