पानीपत। रेलवे स्टेशन पर यार्ड में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, जहां उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
जीआरपी थाना प्रभारी सूरतपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन यार्ड के पास ट्रेन की चपेट में आने युवक की मौत हो गई है। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।