पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर जाटल रोड पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। फिलहाल शव की शनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्य रेल लाइन पर जाटल रोड के नजदीक एक युवक की सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अप रेल लाइन पर एक युवक का शव मिला है। शव कटकर दो हिस्सों में था। जीआरपी ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन उसकी कोई शिनाख्त नहीं हो पाई। उसके पास से भी शिनाख्त का कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ।