फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छत पर कपड़े सुखाते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आया युवक, गंभीर रूप से झुलसा

Sat, 01 Aug 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर की एकता कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर किराये के मकान की छत पर कपड़े सुखाते समय एक युवक 11 केवी हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

घायल की पहचान अर्जुन निवासी गांव मनुपुरा, जिला फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। अर्जुन ने बताया कि वह रोजगार की तलाश में तीन दिन पहले ही पानीपत आया था। वह एकता कॉलोनी में किराये पर रह रहा है और पास की एक फैक्टरी में काम करने लगा था।
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह मकान की छत पर कपड़े सुखाने गया था। इसी दौरान छत के पास से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसके पैर और कमर बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे तत्काल जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने रिहायशी इलाकों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली लाइनों को लेकर भी चिंता जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें