फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नाम पूछकर युवक पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चादंनी बाग में रविवार शाम को ट्रांसपोर्ट पर नौकरी कर लौट रहे अभय पर चार-पांच युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले उसका नाम पूछा, नाम बताने पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। थाना पुलिस ने दो हमलावरों को नामजद करते हुए चार-पांच हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

बंसी कॉलोनी जाटल रोड निवासी अभय ने बताया कि वह सेक्टर-25 में लवकुश ट्रांसपोर्ट पर नौकरी करता है। रविवार शाम वह ड्यूटी से घर जा रहे थे। जैसे ही वह गोल्ड होटल के सामने पहुंचे तो तीन मोटरसाइकिलों पर आए युवकों ने उसे रोक लिया। युवकों ने उसका नाम पूछा। जिस पर उसने अपना नाम बता दिया। इसी बीच उन्होंने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में उसका पर्स गुम हो गया। जिसमें जरूरी दस्तावेज और 13 हजार रुपये थे। हमला करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पुलिस ने दो आरोपियों सुमित व काकू को नामजद करते हुए उनके पांच-छह अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें