फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ। नशा तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाल्मिकी बस्ती निवासी सुनील कुमार उर्फ विक्की को 26 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेने के बाद बुधवार कोर्ट में पेश किया और यहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता हैै और वह रूचिरा फैक्टरी के पास नशा बेचने के लिए आएगा। संवाद
विज्ञापन


ट्रक में मिला नशीला पदार्थ, दो गिरफ्तार


जलबेड़ा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने बलाना गांव के कट पर स्थित फौजी ढाबे के पास खड़े संदिग्ध ट्रक से 7.10 किलो चूरापोस्त बरामद किया। इस मामले में आफताबगढ़ गांव सफीदों निवासी दवेंद्र सिंह व बिश्कोट गांव गुरदासपुर पंजाब निवासी सुखवंत सिंह को गिरफ्तार किया। दवेंद्र सिंह को न्यायालय के आदेशानुसार छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, वहीं सुखवंत सिंह को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

चोरी के मामले में दो आरोपी काबू, तार बरामद

अंबाला सिटी। चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मडोला गांव मुरादाबाद यूपी निवासी हरीश उर्फ धन्ना और सिटी के सेक्टर 8 के झुग्गी निवासी सतपाल उर्फ चुन्ना को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनों के कब्जे से चोरी किया गया तांबे का तार बरामद किया है। सिटी के विवेक विहार निवासी हरदीप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 23/24 अक्तूबर को उसके मकान से अज्ञात ने बिजली के तार, कटर, ग्राइंडर, हथौड़ी व अन्य सामान चोरी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें